{"_id":"5c44b659bdec22736f4a706e","slug":"31548007001-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहादुरगंज(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बांका खास गांव में रविवार की शाम खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की जद में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि बांका खास निवासी किन्नू राजभर का पुत्र श्रवण राजभर (30) रविवार को शाम करीब चार बजे अपने मटर के खेत में निराई कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरा करेंट प्रवाहित हाईटेंशन तार अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी जद में आने से श्रवण चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र और श्रवण के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आपूर्ति बंद होने के बाद परिजन आनन-फानन में श्रवण को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।