{"_id":"5b44e59b4f1c1b07278b5ade","slug":"31531241883-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की टक्कर में बालक सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों की टक्कर में बालक सहित तीन घायल
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट तथा रौजा के पास पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में बालक सहित तीन लोग चुटहिल हो गए। जेल गेट के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर घंटों आवागमन प्रभावित रहा। दूसरी तरफ रौजा के पास ट्रक की जद में आने से एक बालक जख्मी हो गया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर नगर के सकलेनाबाद मोहल्ला स्थित जिला जेल गेट के सामने रात में करीब 12 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल गए। दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों ट्रकों को जिला अस्पताल भेजवाया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी की चालक की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रकों के बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। पुलिस ने ट्रकों को मार्ग के किनारे कराया। इस पर घंटों बाद आवागमन सुचारु हो सका। उधर रौजा के पास अचानक ट्रक की जद में आने से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल लाया, जहां कुछ देर इलाज होने के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि भुरकुंडा कोतवाली के अलीपुर मदरा निवासी बृजेश (10) अपने किसी घर के लोगों के साथ काम से रौजा आया था।