फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक बिस्वा जमीन ने ली अर्जुन की जान

एक बिस्वा जमीन ने ली अर्जुन की जान

Sat, 14 Apr 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
एक बिस्वा जमीन ने ली अर्जुन की जान
मनिहारी। एक बिस्वा जमीन को लेकर दो सालों से चली आ रही अदवात आखिरकार युवा अर्जुन को मौत की नींद सुला दिया। जमीन की रार ने दोनों परिवारों को अशांत कर दिया है। एक पक्ष ने अर्जुन जैसे होनहार को हमेशा के लिए खो दिया, तो दूसरे पक्ष के पुरूष सदस्यों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा में अच्छे नंबरों से पास अर्जुन को केवल मेडिकल परीक्षण से गुजरना था। लेकिन उसे क्या पता था कि जमीनी विवाद उसके मौत का कारण बन जाएगी ?
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार खुर्द गांव निवासी लालजी यादव के तीन पुत्रों में दूसरे स्थान का अर्जुन यादव काफी होनहार होने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता था। बीते वर्ष 2015 की उत्तर प्रदेश प्रवेश परीक्षा परिणाम में बेहतर स्थान लाया था। अब सिर्फ मेडिकल परीक्षण ही बाकी था। लेकिन अपने बड़े पिता महेंद्र यादव से जमीनी विवाद चल रहा था। दो साल से चल रहे विवाद में दोनों परिवारों में मारपीट तक हो चुकी थी और इसमें मृतक घायल हो चुका था। सिर्फ विवाद था अपनी जमीन से चकरोड तक रास्ता निकालना। इससे दोनों परिवारों को आने-जाने में सहुलियत होती। इस विवाद को सुलझाने के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण भूमि की सीमांकन कर रहे थे। लेकिन मृतक इससे दूर पेड़ पर बैठककर मोबाइल एप के सहारे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में लगा था। इसी बीच उसके चचरे भाई द्वारा फावड़े से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद तो मानो पूरे परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। घटना के दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा फैला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed