{"_id":"5acf9a914f1c1b183d8b4d90","slug":"31523554961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने पोस्टमार्टम हाउस में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजकतत्वों ने पोस्टमार्टम हाउस में की तोड़फोड़
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के पुलिस लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार की देर रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर खिड़की और कमरे के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। गुरुवार को घटना की जानकारी होते ही हाउस पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात डॉ. पीके कुशवाहा को दी। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी ने इसकी जानकारी सीएमओ और पुलिस अधिकारियों को दी। जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही स्वास्थ्य कर्मियों की तहरीर पर मुकदमा ही दर्ज हो पाया।
पोस्टमार्टम हाउस में तैनात चिकित्सक डॉ. पीके कुशवाहा ने बताय कि बीते 18 फरवरी वर्ष 2017 को कार्यदायी संस्था ने हैंड ओवर किया था। इस दौरान एक एसी भी गायब थी। इसकी जानकारी हैंड ओवर के समय आला अधिकारियों को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। देर रात अराजक तत्वों ने भवन में लगे खिड़की के शीशे और कमरे के दरवाजे में लगे शीशे को ईंट-पत्थर फेंक कर तोड़ दिया गया। सुबह जानकारी होने पर इसकी जानकारी विभाग के आला अधिकारियों को दी गई। इसके बावजूद भी विभाग की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कमोवेश यही हाल पुलिस विभाग का भी है। कोतवाली में तीन बार तहरीर दी गई, लेकिन कोतवाल द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
...