फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मोबाइल लेकर भाग रहे चोर का पीछा करने में पिता घायल

मोबाइल लेकर भाग रहे चोर का पीछा करने में पिता घायल

Sun, 10 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल लेकर भाग रहे चोर का पीछा करने में पिता घायल
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को पैसेंजर ट्रेन से सफर कर रहे एक किशोर के हाथ से चोर मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगा। यह देख किशोर ट्रेन से कूदकर चोर का पीछा करने लगा। किशोर को कूदता देख उसके पिता भी ट्रेन से कूद पड़े और गंभीर रुप से घायल हो गए। यह देख प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। उन्होंने इसकी जानकारी वाराणसी को दी।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर गांव निवासी सैयद इमाम (36) अपने पुत्र मुहम्मद अरहम (16) और पुत्री के साथ 55149 अप पैसेंजर ट्रेन से औड़िहार रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही पैसेंजर ट्रेन स्थानीय स्टेशन से अपने गतंव्य के लिए रवाना हुई। इसी दौरान अरहम के हाथ से एक चोर मोबाइल छीनकर ट्रेन से कूद पड़ा। यह देख किशोर भी चोर को पकड़ने के लिए ट्रेन से कूद पड़ा। अपने पुत्र को चलती ट्रेन से कूदता देख पिता सैयद इमाम भी कूद गए। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए लेकिन चोर भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मऊ के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ठाकुर ने इसकी जानकारी वाराणसी कंट्रोल को दी। कंट्रोल के निर्देश पर पैसेंजर ट्रेन में छूटी हुई घायल की पुत्री को स्टेशन मास्टर ने उतार लिया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ठाकुर ने कहा कि स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रात होते नटुआ गिरोह सक्रिय हो जाता है। दिन-दहाड़े महिलाओं से छींटाकशी और चोरी छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता है। यही नही प्लेटफार्म और फुटब्रिज पर कब्जा कर लिया है। दो बार रेलवे पुलिस को मेमो भेजकर सुरक्षा ब्यवस्था की मांग की गई लेकिन अभी तक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed