फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 06 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महाहर मार्ग स्थित पीसीएफ गोदाम के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ओमनारायण प्रजापति की जहां मौत हुई है वह घटना स्थल लोगों के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। घटनास्थल जहां पर है मार्ग के दोनों तरफ लगभग आधा किलोमीटर पतलो का पूरा जंगल है। अगर सावधानी नहीं बरती तो दुर्घटना होने की रहती है। खजूरगांव के लोगों की मानें तो इससे पहले उस स्थान पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार की रात दूकान बंद कर अपनी बाइक से कासिमाबाद आकर सब्जी आदि खरीद कर बाइक से ही अपने घर जा रहे ओम नारायण प्रतापित जैसे ही महाहर मार्ग स्थित पीसीएफ गोदाम के पास पहुंचा ट्रैक्टर ट्राली से धक्का लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed