फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो गुटों में हुई मारपीट, 12 घायल

दो गुटों में हुई मारपीट, 12 घायल

Thu, 14 Mar 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों में हुई मारपीट, 12 घायल
सेवराई(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव में हो रहे फुटबाल मैच के दौरान दो गांवों के युवकों में गुरुवार की देर शाम मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराते हुए छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

देवल गांव में बुधवार से फुटबाल मैच का आयोजन किया गया था। शाम को देवल और अमौरा गांव के दो गुटो में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। लोगों ने दोनों पक्षों के समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। दूसरे दिन गुरुवार की शाम करीब छह बजे अमौरा के कुछ लोगों ने देवल गांव के लड़कों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही देवल गांव के लोगों ने अमौरा के लोगो के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 12 लोग घायल हो गए। गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामला को शांत कराते हुए छानबीन में जुट गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मैच को लेकर युवकों में विवाद हुआ था। मामला शांत हो गया है। पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed