{"_id":"5c7abe3bbdec2273ad00d2c6","slug":"21551547963-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने शनिवार को दिन में घर में घुसकर एक किशोरी (17) के साथ दुष्कर्म किया और उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद युवक भाग निकला। गंभीर अवस्था में झुलसी किशोरी ने ट्रामा सेंटर बीएचयू ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। किशोरी ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी है।
एक मुस्लिम किशोरी के माता-पिता शनिवार को दिन में घर से कुछ दूरी पर थे। इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे पड़ोस का ही इसी समुदाय का युवक अब्दुल्ला (30) छत के रास्ते डिब्बे में मिट्टी का तेल और माचिस लेकर घर में घुसा और घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। फिर उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। कुछ ही दूरी पर डेरा पर मौजूद किशोरी के माता-पिता भी पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। आरोपी छत के रास्ते भाग गया। ग्रामीण पड़ोस के मकान की छत से घर में घुसे तो किशोरी को गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा। परिवार वाले ग्रामीणों के साथ किशोरी को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया। परिजन पुलिस के साथ किशोरी को ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में मौत हो गई। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी जमानिया तेजवीर सिंह सहित मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज कर लिया गया। झुलसी किशोरी को ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है।