फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भागते समय पलटी डीसीएम, 39 मवेशियों की मौत

भागते समय पलटी डीसीएम, 39 मवेशियों की मौत

Thu, 31 Jan 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
भागते समय पलटी डीसीएम, 39 मवेशियों की मौत
रेवतीपुर(गाजीपुर)। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव स्थित ग्रामीण बैंक के पास मवेशी लदी एक डीसीएम पलट गई। वाहन से निकलकर भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन में कुल 59 मवेशी लदे हुए थे। वाहन पलटने से 39 मवेशियों की मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें मिट्टी में दफन कर दिया, जबकि अन्य मवेशियों को ग्रामीणों की सुर्पुदगी में दे दिया। पुलिस ने दोनों तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आज सुबह करीब साढ़े दस बजे रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा का नंबर अंकित एक डीसीएम से पशु तस्कर बड़ी संख्या में मवेशी लेकर रामपुर जिले में लेकर जा रहे हैं। यह सूचना मिलते ही वह हरकत में आ गए और ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर तिलवा मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बारा की तरफ से एक डीसीएम आती हुई दिखी। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास करते हुए भागने लगा। इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी तत्काल सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार को देते हुए वाहन का पीछा करने लगे। पुलिस की घेरेबंदी देख चालक नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम अनियंत्रित होकर डेढ़गांवा गांव स्थित ग्रामीण बैंक के पास पलट गई। पलटते ही उसमें सवार दो तस्कर निकलकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वाहन पर आड़े-तिरछे पैर और गर्दन रस्सी से बांधकर 59 मवेशी लदे थे। दबने से 39 मवेशियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत मवेशियों का डा. एसपी सिंह से पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करा दिया, जबकि बचे 20 मवेशियों को ग्रामीणों की सुर्पुदगी में दे दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम और पता दिल्ली के सुलतानपुरी निवासी लक्ष्मण कामद और आर्यपुरी कैराना देहात जनपद शामली निवासी महबूब बताया। दोनों ने बताया कि काफी समय से वह पशु तस्करी के कार्य में लिप्त हैं। दोनों ने अपने कुछ साथियों का नाम भी बताए हैं। उनकी भी तलाश शुरू कर दी गई है। तस्करों को हत्या का प्रयास, पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया। मृत मवेशियों को दफन करा दिया, जबकि जिंदा मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed