फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिहार में बदमाशों ने बालू विक्रेता को मारी गोली, मौत

बिहार में बदमाशों ने बालू विक्रेता को मारी गोली, मौत

Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिहार में बदमाशों ने बालू विक्रेता को मारी गोली, मौत
सुहवल/दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय निवासी बालू विक्रेता राजेश राय (25) की मंगलवार की शाम बिहार प्रांत के बक्सर जिला स्थित राजपुर थाना क्षेत्र के लेहड़ी डेरा के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम बिहार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार बक्सर में किया। परिजनों ने तीन के खिलाफ बक्सर के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के मुताबिक राजेश राय बक्सर(बिहार) से बालू लाकर अपने क्षेत्र में आपूर्ति करता था। बालू माफिया बार-बार उसे ऐसा करने से मना करते थे। मृतक अपने ससुराल बिहार प्रांत के डेहरी गांव में ही रहता था। वह शाम को अपने ससुराल से बाइक से लौट रहा था। इसी बीच लेहड़ी डेरा के पास बालू माफियों ने ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में लेहड़ी डेरा के ही रहने वाले यादव बिरादरी के दो सगे भाइयों तथा उनके भतीजे के खिलाफ बक्सर के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नगसर नेवाजू राय के पूर्व प्रधान विवेक राय ने बताया कि राजेश मिलनसार और हंसमुख युवक था। वह बालू माफियाओं में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही अदावत का नाहक शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed