फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर से पांच हजार रुपये नगदी उठा ले गए चोर

घर से पांच हजार रुपये नगदी उठा ले गए चोर

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
घर से पांच हजार रुपये नगदी उठा ले गए चोर
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सक्कापुर गोविंदपुर कीरत निवासी सब्जी व्यवसायी जितेंद्र मौर्या के घर से अज्ञात चोरों द्वारा पांच हजार रुपये नगदी चुराने का मामला प्रकाश में आया है। भागते समय चोर का एक मोबाइल फोन मौके पर गिरा गया। जिसे अगले दिन पीड़ित लेकर थाने पहुंचे। थाने में पीड़ित ने तहरीर दी, इसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। जितेंद्र मौर्या पुत्र रामकरन मौर्य सोमवार की रात परिवार समेत खाना खाने के बाद घर में शो रहे थे कि इसी बीच मध्य रात्रि को एक चोर चोरी की नियत से चाहरदीवारी फांदकर घर में प्रवेश किया। उसके बाद खुटीं पर रखे जितेंद्र मौर्या के पैंट-शर्ट में रखा पांच रुपये नगदी चुरा लिया। इसके बाद अन्य समान की तलाशी करने लगा। तभी परिजनों की नींद खुल गई परिजन कुछ समझ पाते कि चोर चहारदीवारी फांदकर भाग गया। भागते वक्त चोर के पाकेट से मोबाइल फोन गिर गया। मंगलवार की सुबह घटना की खबर जब परिजनों को हुई तो तत्काल तहरीर देने साथ पीड़ित मोबाइल लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया की मोबाइल के आधार पर चोर की तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं। जल्द से जल्द वह पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed