{"_id":"5c6c3736bdec220f12209e26","slug":"201550595894-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने शहर से तीन युवकों को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर। लखनऊ की एसटीएफ की टीम मंगलवार की दोपहर अचानक शहर के गोराबाजार में डेरा डाल दिया। इसके बाद कुछ युवकों का लोकेशन जाना, फिर गोपनीय तरीके से उनका पता लगाया और मौका मिलते ही पहले एक युवक को उसके घर से उठाया। उसकी निशानदेही पर दूसरा और फिर तीसरे को भी गिरफ्तार कर साथ लेती गई। जिला पुलिस ने केवल इतना बताया कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन युवकों को एसटीएफ उठाकर अपने साथ ले गई है। लेकिन वह किस मामले में और क्यों उठाई है यह पता नहीं चल सका है। चर्चा है कि तीन युवक किसी अपराधिक मामले में लंबे समय से संलिप्त हैं, इन्हें पकड़ने के लिए एसटीएफ काफी दिनों से तलाश में जुटी थी। उधर मंगलवार की शाम शहर कोतवाली के गोराबाजार में एसटीएफ टीम द्वारा एक युवक को उठाए जाने के बाद अपहरण की आशंका पर कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी मची रही। मुहल्लेवासी हो-हल्ला करते, तभी पता चला की यह लखनऊ की एसटीएफ टीम है तो लोग बिल्कुल शांत हो गए। इसके बाद बिना समय गुजारे टीम वहां से चली गई। टीम ने दो अन्य युवकों को भी उठाया है। पुलिस इन युवकों का नाम-पता नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।