फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत एक घायल

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत एक घायल

Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत एक घायल
गाजीपुर। शहर कोतवाली के सिंचाई चौराहा के पास शुक्रवार की रात डायल-100 के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल एक अन्य युवक को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

खजुरिया मुहल्ला निवासी मनोज बिंद (35) बाइक से अरविंद कुमार बिंद (38) के साथ शहर में सब्जी खरीदने गया था। सब्जी खरीद कर दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच सिंचाई चौराहा के पास सामने से आ रही पुलिस की डायल-100 की गाड़ी ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने मनोज बिंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल अरविंद कुमार को भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी होते ही दोनों के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस वाहन से हुई है। इसका पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed