फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एसपी को पत्रक सौंप बदमाशों की गिरफ्तारी मांग

एसपी को पत्रक सौंप बदमाशों की गिरफ्तारी मांग

Tue, 22 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
एसपी को पत्रक सौंप बदमाशों की गिरफ्तारी मांग
गाजीपुर। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक संघ की बैठक मंगलवार को सरजू पांडेय पार्क में हुई। इसमें मानपुर निवासी सहज जनसेवा केंद्र प्रभारी प्रवेश कुमार दिनकर को बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल करने और दो लाख लूट की घटना पर नाराजगी व्यक्त की गई। एसपी को पत्रक सौंप जल्द से जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही एसपी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संचालक प्रवेश कुमार दिनकर को गोली मारकर घायल करने और लूट की घटना से यह बात सामने आई है कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन को केंद्र संचालकों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। बैठक के अंत में सभी संचालक पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह से मिले। उन्हें पत्रक सौंपते हुए कहा कि जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की जाए। केंद्र संचालकों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर ली जाएगी। केंद्र संचालकों को भी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर दिवाकर कुशवाहा, संजय कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, सूर्यकांत गुप्ता, महेश कुशवाहा, अर विंद कुशवाहा, राहुल पांडेय, अरुण यादव, संदीप पांडेय, मुन्ना चौधरी, उमाशंकर कुशवाहा, बबिता मौर्या, किशोर कुमार आ दि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed