फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किराना की दूकान से हजारों की चोरी

किराना की दूकान से हजारों की चोरी

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
किराना की दूकान से हजारों की चोरी
कठवामोड़(गाजीपुर)। नोनहरा थाने के कठवामोड़ चट्टी पर रविवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। जानकारी होते ही बाजार के लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नोनहरा थाने के फत्तेपुर अटवा गांव निवासी भोला प्रजापति की कठवामोड़ पुलिस चौकी के पास किराने की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद कर रात में घर चला गया। देर रात चोर दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। रात में इत्मीनान से चोर दुकान में रखा रिफाइंड, चीनी, काजू, किसमिस आदि कीमती सामान उठा ले गए। चोर सारा सामान एक पिकप में लाद कर ले गए। सुबह जब पास के दुकानदारों ने देखा कि शटर खुला है। लोगों ने इसकी जानकारी दुकानदार भोला को दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा। दुकान के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। कीमती सामान गायब है। घटना की जानकारी होते ही वहा आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चट्टी पर हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद व्यापारी शांत हुए। इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed