{"_id":"5b2169454f1c1bda6e8b7d59","slug":"201528916293-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी संग आत्मदाह की चेतावनी
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी रिटायर फ़ौजी एवं किसान रामध्यान यादव ने उपजिलाधिकारी को पत्रक के माध्यम से यूबीआई की शाखा जमानिया के किसान क्रेडिट कार्ड से निकाले गए दो लाख 95 हजार रुपये 26 जून तक नहीं मिलते हैं तो किसान अपनी पत्नी के साथ बैंक गेट के पास आत्मदाह करेगा। किसान रामध्यान यादव का कहना है कि यूबीआई के शाखा प्रबंधक एवं फील्ड अफ़सर आदि की मिलीभगत से खाते से दो लाख 95 हजार रुपये पत्नी का अंगूठा लगवा कर निकाल लिया गया है। उनका कहना है कि पत्नी अनपढ़ है और उससे अंगूठा लगा कर पैसे निकाले गये हैं जबकि उसकी पत्नी बैंक गई ही नहीं। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकाल कर देखा जाए। नियमानुसार विथड्राल को बैंक में खाता धारक की उपस्थिति में भुगतान किया जाता है लेकिन किसान की पत्नी के साथ ऐसा नहीं हुआ है। उसकी पत्नी प्रतिमा देवी को बीते 22 मई को यह बात में पता चली और गहरे सदमे की वजह से हार्ट अटैक आ गया। उसका इलाज वाराणसी के निजी चिकित्सालय में कराया गया। उसी दिन से लगातार इलाज कराया जा रहा है। पत्नी के इलाज के लिए पैसे नहीं बचे हैं और खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। ऐसी स्थिति में वह अपनी पत्नी के साथ 26 जून की सुबह बैंक गेट के पास आत्मदाह करेंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान रामध्यान को समझाया गया है कि कानून को हाथ में न लें। गबन के प्रकरण में कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन