फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ककिशोरी के साथ दुष्कर्म, 4

ककिशोरी के साथ दुष्कर्म, 4

Fri, 13 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ककिशोरी के साथ दुष्कर्म, 4
विज्ञापन

दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने बीते बुधवार को अगवा कर बलात्कार किया था। घटना उस समय हुई जब किशोरी अपने छोटे भाई के साथ कोटे की दुकान पर राशन लेने जा रही थी, तभी युवक उसे डरा-धमका कर उठा ले गया और गेहूं के खेत में उसकी अस्मत लूट ली। दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसा तब हुआ जब शुक्रवार को पीड़िता सहित परिवार के सदस्य थाने पहुंच कर घंटों परिसर में बैठे रहे। हालांकि चार घंटे बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार को बाहर निकाल दिया था।

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बीते 11 अप्रैल को अपने छोटे भाई के साथ दूसरे गांव में कोटे की दुकान से राशन लेने जा रही थी। रास्ते में गांव का एक युवक ने उसे पकड़ लिया और डरा-धमका कर गेहूं के खेत में ले जाकर उसकी इज्जत लूट ली। यह देख छोटा भाई दौड़ता हुआ गांव पहुंचा और रोने के साथ घटना की जानकारी लोगों को दी। इस पर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े और दुष्कर्म कर रहे आरोपी युवक को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। थोड़ी ही देर में परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल किशोरी को परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। दूसरे दिन गुरुवार को आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में नामजद तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करती रही। पीड़िता को साथ लेकर परिजन रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कर कॉपी देने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस टीम पीड़िता सहित परिजनों को चार घंटे तक बैठाए रही और मेडिकल कराने की बात कह टालमटोल करती रही। चार घंटे बाद पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस ने परिसर से बाहर कर दिया। इसके बाद परिजन न्याय के लिए क्षेत्राधिकारी से गुहार करने लगे। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed