फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेड़ की डाल पर रस्सी से लटकता मिला युवक का शव

पेड़ की डाल पर रस्सी से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 08 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पेड़ की डाल पर रस्सी से लटकता मिला युवक का शव
जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली के हथियाराम गांव के दक्षिणी छोर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे शुक्रवार की सुबह पेड़ की डाली पर एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हथियाराम गांव निवासी दूधनाथ राम का बेटा अरविंद राम (22) गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर में सो गया। रात में किसी बिना किसी से बताए वह घर से निकल गया। सुबह करीब छह बजे पिता दूधनाथ मकान के दक्षिणी छोर पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के पेड़ के सहारे रस्सी से लटकते युवक का शव देखा। वह पास गए तो देखा कि शव उनके पुत्र अरविंद का था।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता से पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर थाना लाई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। कोतवाल बृजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से मामले के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिली तो मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed