फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धरनारत लोगों को लाठी भांजकर पुलिस ने खदेड़ा

धरनारत लोगों को लाठी भांजकर पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 28 Mar 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
धरनारत लोगों को लाठी भांजकर पुलिस ने खदेड़ा
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के शरीफपुर गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के जमीन के मुआवजे की मांग को बुधवार को किसान काम रुकवाते हुए धरना पर बैठ गए। उपजिलाधिकारी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने लांठियां भांजकर धरनारत लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान उत्तेजित किसानों ने उपद्रव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस का सख्त तेवर देखकर शांत हो गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की।
विज्ञापन

सैदपुर कोतवाली से होकर बहरियाबाद जाने वाले मार्ग पर शरीफपुर गांव को पार करता हुआ नव निर्माणाधीन फोरलेन सैदपुर भाग दो सड़क का कार्य इन दिनों प्रगति पर चल रहा है। उक्त निर्मित मार्ग में सैदपुर क्षेत्र के शरीफपुर, अलीपुर, सुल्तानपुर आदि ग्रामों के किसानों की भूमि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई है। मुआवजा की मांग को लेकर बुधवार को दिन में करीब 12 बजे किसानों ने शरीफपुर गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया और धरना पर बैठ गए। किसानों का आरोप था कि उन्हें सरकार से मिलने वाले मुआवजे में भेदभाव किया गया है। किसी के जमीन की कीमत एक लाख 80 हजार रुपया विस्वा रेट से लगाई गई है तो किसी को 12 लाख रुपये की कीमत दी गई है। इस विसंगति को लेकर किसानों में असंतोष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सूचना पर एसडीएम डा. वेदप्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी द्वय ने धरनारत किसानों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर किसानों को वहां से खदेड़ा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने आरबी सिंह ने बताया कि धरनारत लोग उग्र हो रहे थे। उन्हें समझा-बुझाकर वहां से हटाया गया। इस मामले में संजय सिंह, प्रहलाद गौतम, उपेंद्र कुमार एवं अवधेश के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed