फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को दबोचा

हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को दबोचा

Tue, 12 Feb 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को दबोचा
बहरियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस को मंगलवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा के साथ ही चोरी की बाइक बरामद की है। जारी विज्ञप्ति में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त गाजीपुर और आजमगढ़ जनपद के कई थानों में वांछित है।
विज्ञापन

कहा कि बहरियाबाद थानाध्यक्ष जयचंद भारती के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह करीब पौने छह बजे चकफरीद पुलिया के पास एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। संदेह होने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, युवक ने लक्ष्य कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने पीछा किया। कुछ ही दूर जाने पर युवक की बाइक असंतुलित हो गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा अराजी स्वाद निवासी फैजान अंसारी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा मिला। जांच-पड़ताल अभियुक्त के पास मिली बाइक चोरी की निकली। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त फैजान अंसारी शातिर किस्म की अपराधी है। उसके खिलाफ आजमगढ़ जनपद के देवगांव, तरवां तथा गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद एवं सादात थाने में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई हंसराज मिश्रा, कांस्टेबल रविंद्र कुमार यादव, संजय सिंह, विकास कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed