फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किया हंगामा

हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किया हंगामा

Thu, 10 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किया हंगामा
कासिमाबाद। पाली गांव निवासी सरवन राम(30) पुत्र सोहित राम की मौत के मामले में बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मृत्यु को हत्या बताते हुए भट्ठा मलिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पोस्टमार्टम हाउस के समक्ष जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर माने। तब देरशाम में वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ। बता दें कि मंगलवार को क्षेत्र के सुरवत गांव के पास के सिवान में सरवन राम का शव मिला था।
विज्ञापन

मालूम हो कि सुरवत गांव के सिवान में मंगलवार को दिन में करीब दो बजे कुछ चरवाहों ने एक युवक का शव देखा। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से मृतक की शिनाख्त पाली गांव निवासी सोहित राम के पुत्र सरवन राम (30) के रूप में करते हुए घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी थी। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरवन सोमवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने पुत्र की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी तहरीर दिया था। पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सुबह ही थाना परिसर में भीम आर्मी से जुड़े कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं हंगामा तथा नारेबाजी करते हुए एक भट्ठा मालिक के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करने का दबाव बनाने लगे। बार-बार पुलिस समझते हुए कहती रही कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाएगी, कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरवन की मौत साधारण नहीं है। एक भट्ठा मालिक द्वारा उसकी हत्या की गई है। इसी बीच दोपहर में भीम आर्मी से जुड़े कई कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम होने से रोक दिया। हो-हल्ला करते हुए मांग करने लगे जब तक आरोपी भट्ठा मालिक की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस पर लोग शांत हुए और कहा कि वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद देर शाम छह बजे वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अगर रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई तो संबंधित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed