{"_id":"5b16d3db4f1c1bc96b8b4895","slug":"191528222683-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड के पांच आरोपी गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीकांड के पांच आरोपी गए जेल
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। मधुबन गोलीकांड के पांच आरोपियों को मंगलवार की सुबह पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया बाद में कोर्ट द्वारा सभी को जेल भेजा गया। पुलिस फरार अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बीते रविवार की रात करीब आठ बजे मधुबन गांव में सरपत फूंकने की बात को लेकर छेदी तिवारी और जितेंद्र तिवारी के बीच उनके समर्थकों की मौजूदगी में कहासुनी होने लगी। मामला काफी बढ़ गया तथा दोनों तरफ से फायरिंग शुरू होने लगी थी। गोली लगने से आनंदमोहन तिवारी, जयप्रकाश तिवारी और तमंचे के मुठिया के वार से मयंक तिवारी घायल हो गए थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले आई। घायल आनंद मोहन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में सोमवार को छेदी तिवारी की तरफ से तीन नामजद और एक अज्ञात तथा हरिश्चंद्र तिवारी की तरफ से चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी सैदपुर मनीलाल गौड़ ने बताया कि एक पक्ष के प्रेमशंकर तिवारी और कृपाशंकर उर्फ गोलू को पिस्टल तथा दूसरे पक्ष के अतुल, विपुल और जयप्रकाश को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर चालान किया गया है। कहा कि इस मामले में फरार चल रहे राहुल, पवन और जितेंद्र नाथ की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।