{"_id":"5ad4e42a4f1c1b350a8b4d37","slug":"191523901482-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार की मौत से चार गांवों में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार की मौत से चार गांवों में मातम
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद(गाजीपुर)। बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक-टेंपो में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में जिले के चार लोगों की मौत हो गई। जिससे इलाके के चार गांवों में मातम छा गया है। चार लोगों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। मृतकों के घर रोने-बिलखने की आवाज से पूरा क्षेत्र गमगीन है।
बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के अखनपुरा पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात ट्रक और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना में टेंपो सवार चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कासिमाबाद थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी मोती चंद चौहान (30), शेखनपुर निवासी गर्जन खरवार (35), खजूरगांव निवासी मनोज ऊर्फ मुन्ना (25) और विशुनपुर निवासी अमरदेव (41) के रूप में हुई। सभी रसड़ा से किसी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। देर रात घटना की जानकारी होते ही चारों गांवों में मातमी सन्नाटा फैल गया। घटना की जानकारी होते ग्रामीणों की भीड़ मृतकों के दरवाजे पर लग गई। देर शाम चारों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए बाद बलिया पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मृतकों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाने में लग गए।
विज्ञापन
....