{"_id":"59c7f7ac4f1c1b7d688b662a","slug":"191506277292-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया खंडित, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा प्रतिमा को अराजकतत्वों ने किया खंडित, चक्काजाम
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के पास एक टिनशेड में पूजा समिति की तरफ से बनवाई जा रही दुर्गा प्रतिमा को रविवार की भोर में अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी होते ही समिति के सदस्य और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव के साथ ही सलेमपुर-जोगा वायां करीमुददीनपुर मार्ग जाम कर दिया। बाजार बंद कराकर मार्ग के बीचो-बीच धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस मान-मनौव्वल में जुट गई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। क्षेत्रीय विधायक अलका राय भी पहुंच गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम को विधायक ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तार की मोहलत दी।
कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 सितंबर को यूसुफपुर बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन होगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ तब जाकर कहीं तीन घंटे बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हो पाया।
सलेमपुर मोड़ पर आदिशक्ति दुर्गा पूजन समिति की ओर से मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मुख्य मार्ग के किनारे बने पंडाल में सप्तमी के दिन दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती है। समिति की तरफ से मार्ग के किनारे बाबूलाल यादव के टिनशेड में बाहर से आए कारीगरों से प्रतिमा को बनवाया जा रहा था। दुर्गा पूजन समिति के कार्यकर्ता शनिवार रात 12.30 बजे तक पंडाल बनाने में जुटे रहे। उनके जाने के बाद किसी समय शरारती तत्वों ने क्षेत्र में तनाव फैलाने के उद्देश्य से बनाकर रखी गई प्रतिमा के हाथ और पैर खंडित कर दिए। सुबह जब दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारी प्रतिमा देखने गए तो कई जगहों से खंडित प्रतिमा को देख अवाक रह गए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुबह 9 बजे सलेमपुर चट्टी के पास मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग के साथ सलेमपुर-जोगा-करीमुद्दीनपुर मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाल विमल कुुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस पहुंच गई और जाम हटवाने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन
पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस को खदेड़ दिया। समिति के सदस्य मार्ग के बीचो-बीच टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। इधर ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार की दूकानें भी बंद कर दीं। क्षेत्रीय विधायक अलका राय भी पहुंच गई और मौके पर पहुंचे एसडीएम शिवप्रसाद को 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। अगर प्रशासन के लोग 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करते हैं तो सोमवार की सुबह 9 बजे से यूसुफपुर बाजार बंदकर पुन: धरना प्रदर्शन शुरू होगा। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और दिन में 12 बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में एसडीएम शिवप्रसाद ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। दुर्गा पूजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, दुर्गा पूजन महासमिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेश कश्यप, रामबहादुर तिवारी, दिनेश वर्मा, पुजारी खड़ेसरी बाबा, लालजी तिवारी, रामजी गिरी, शशिकांत शर्मा भुवंर, दीपू गुप्ता, पुर्णेंदु राय, प्रहलाद राय लाला, आनंद राय, शाहिद जमाल खां, जितेंद्र चौरसिया, गणेश गुप्ता, श्रीराम यादव, सत्यानंद पाठक, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।