फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Sun, 23 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मरदह-जलालाबाद मार्ग पर गहली बसारिकपुर गांव के सामने शनिवार की देर रात नशे में धुत बाइक सवार युवक ने सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने के साथ शव कब्जे में ले लिया।

दुल्लहपुर थाना के रामपुर पतारी चौरी निवासी नानू मौर्या (65) सब्जी बिक्री का काम करता था। वह रात में नायकडीह चट्टी बाजार से लौट रहा था। इस दौरान करीब नौ बजे गहली बसारिकपुर गांव के पास मरदह-जलालाबाद मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने से नानू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवक घटना को छिपाने के लिए नानू का शव घसीटकर झाड़ी की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को युवकों ने अपना नाम मरदह थाना के तांती गांव निवासी रमेश पांडेय और मऊ जिला के रानीपुर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी चंद्रकेश दुबे बताया। पुलिस युवकों को लेकर थाना लाई। इसके बाद दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। जानकारी होते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। उनके रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी जाग गए और पहुंचकर बिलख रहे लोगों को सांत्वना दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed