फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
भांवरकोल (गाजीपुर)। गाजीपुर-उजियार मार्ग पर मनिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास मौसी के घर हरिकीर्तन का निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे उपचार के लिए वाराणसी भेजा गया, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

हेमराजपुर निवासी कालीचरण यादव के यहां 16 जून को कीर्तन का कार्यक्रम है। इसका निमंत्रण देने के लिए मंगलवार सुबह उनका पुत्र कृष्णानंद यादव उर्फ गोलू (18) बाइक से अपनी मौसी के घर उजियार जा रहा था। सुबह सात बजे अभी वह गाजीपुर-उजियार मार्ग पर मनिया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे गोलू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल के परिवार के लोगों को दुर्घटना से अवगत कराया। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल, फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही गोलू की मौत हो गई। शव को कब्जे में ले पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता ने थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष रामकिशुन प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। गोलू कक्षा नौ का छात्र था। अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed