{"_id":"5c991390bdec22147163b186","slug":"181553535888-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह देवल तिराहे के पास विवाहिता की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। गहमर थाना क्षेत्र के देवल निवासी ओम प्रकाश चौधरी की पत्नी नेहा चौधरी (20) का शव बीते 20 मार्च को उसके कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में विवाहिता के पिता क्षेत्र के बारा गांव निवासी महेंद्र चौधरी ने अपने दामाद ओमप्रकाश और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि गला दबने से नेहा की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को सुबह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को सूचना मिली हत्यारोपी ओम प्रकाश देवल तिरारा के पास के मौजूद है। इसके तत्काल बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ओमप्रकाश भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि आरोपी पति ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी आरोपी ओमप्रकाश की भाभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।