फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अराजकत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

अराजकत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Mon, 16 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अराजकत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में स्थित सामुदायिक आंबेडकर परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजक तत्वों ने रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार के साथ सीओ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम द्वारा नई मूर्ति लगवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। कुछ देर बाद नई मूर्ति मंगा कर स्थापित कर दी गई।

गांव में स्थित सामुदायिक आंबेडकर परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी। सुबह जब कुछ युवक परिसर के तरफ टहलने गए तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख जानकारी अन्य लोगों को दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख ग्रामीण नई मूर्ति स्थापित करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिसर के चारों तरफ चहारदीवारी की मांग करने के साथ हंगामा शुरू कर दिए। पुलिस की सूचना पर सैदपुर सीओ मन्नी लाल गौड़, भुड़कुुड़ा सीओ आलोक प्रसाद और सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार गुप्ता सादात, शादियाबाद, भुड़कुड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सदर एसडीएम अतिरिक्त विनय कुमार ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मामले में आंबेडकर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसडीएम के निर्देश पर कुछ देर बाद डॉ. भीमराव की नई प्रतिमा मंगा कर परिसर में स्थापित कराई गई। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed