फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमानिया। सोमवार की सुबह पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। बीते नवंबर 2018 में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक की बाइक बैंक के सामने से चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन की जा रही थी। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देख चोर की पहचान कर ली गई थी और उसकी तलाश चल रही थी। इसी बीच सोमवार की सुबह चौकी प्रभारी आरके ओझा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बाइक चोर घर पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और छापेमारी कर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बाइक चोर करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी छोटू राम है। नवंबर माह में उसने यूनियन बैंक के बाहर खड़ी शाखा प्रबंधक की बाइक चुरा ली थी। पुलिस की सक्रियता से दो माह बाद बाइक बरामद हुई है। घटना का अंजाम देने के बाद अभियुक्त फरार हो गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह चेन्नई भाग गया था और होली पर घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed