{"_id":"5c854f5abdec22142c5ca226","slug":"171552240474-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओँ में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओँ में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर-बरेसर मार्ग पर शनिवार की देर शाम रसूलपुर नहर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कासिमाबाद चौक पर कार छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा कार को जब्त कर लिया। मृतक के भाई ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मालूम हो कि मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा गांव निवासी सुरेंद्र राम (45) शनिवार की देर शाम साइकिल से अपने ससुराल बरेसर थाना क्षेत्र के सरौली बैरान जा रहा था। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे अलावलपुर-बरेसर मार्ग पर रसूलपुर नहर के पास तेज रफ्तार से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर कासिमाबाद की तरफ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल होने से सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने डायल 100 को सूचना देकर कार का नंबर आदि की जानकारी दी। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दिया। कासिमाबाद पुलिस ने चौराहे के पास खड़ी कार को पकड़ लिया। पुलिस शव और कार को थाना लाई। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र राम के दो लड़के और दो लड़कियां है। बड़ा बेटा सतीश कुमार, दूसरा अनीश के बाद बेटी सोनम एवं काजल है। सुरेंद्र राम की पत्नी प्रमिला देवी अपने गांव में ही आंगनबाड़ी में कार्यरत है। जबकि बड़ा बेटा सतीश उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल में भर्ती हुआ है। परिजन रो-रोककर बेहाल थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई श्रीकांत राम की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उधर भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा चट्टी के पास देर रात किसी समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मालूम हो कि पखनपुरा निवासी भोला बनवासी (45) रात में किसी समय घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सोचा कि शायद कही गया होगा और अब-तब आ जाएगा। रविवार की सुबह जब ग्रामीण सड़क पर आए तो पखनपुर चट्टी के पास भोला को मृत देखा। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। जानकारी होते ही मृतक का भाई हरिद्वार बनवासी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही चौकी प्रभारी नंदलाल कुशवाहा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सहित लोग संभावना व्यक्त कर रहे थे कि भोला को किसी वाहन से टक्कर लगा है, जिससे उसकी मौत हुई है। परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि हम लोगों को कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना है। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया।