{"_id":"5afdbe104f1c1be0408b6191","slug":"171526578704-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या
Updated Thu, 17 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दुबिहां(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव में बुधवार की रात एक किशोर की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया था। उसके शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान थे, जबकि उसकी गर्दन और पेट में कई बार प्रहार किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को गांव के बाहर खेत में फेंक कर भाग गए। गुरुवार को भोर में शौच करने गए ग्रामीण शव देख सन्न रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला, एसडीएम , सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी ने उक्त मामले में दो टीमों का गठन कर तत्काल घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
करीमुद्दीनपुर थाने के असावर गांव के दक्षिण सिवान में बुधवार की रात 17 वर्षीय विकास कुमार राम की धारदार हथियार से प्रहार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई। सुवह शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सिवान में ग्रामीण तथा ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर शौच करने सुबह निकले थे। तभी उन्होंने सीवान में युवक का खून से सना शव देखा। मजदूरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हत्या की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर राय मौके पर पहुंच गए तथा उच्चाधिकारियों से इस बावत बात की। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद रमेश यादव, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंदप्रकाश शुक्ला, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद महिपाल पाठक तथा फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का गहन निरीक्षण के बाद जांच पड़ताल शुरू की। मौके से खून सहित फिंगर प्रिंट के नमूने भी लेने के बाद जांच के लिए साथ ले गई। पुलिस को विकास के पर्स से एक सिमकार्ड तथा कुछ मोबाइल नंबर तथा कुछ फोटो मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस जाँच में जुटी है। मृतक के चाचा प्रदीप राम ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद महिपाल पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उधर पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने कहा कि किशोर की हत्या का बहुत जल्द पुलिस खुलासा करेगी। इसके लिए तेज तर्रार अफसरों की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम को सही-सही कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।