फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कालूपुर तिराहे के पास पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष राजू कुमार हमराहियों के साथ शनिवार की शाम को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान देर शाम करीब सात बजे कालूपुर तिराहा के पास हमीद सेतु की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पास आते ही जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में युवक के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। आरोपी भुड़कुडा थाना क्षेत्र में जखनिया निवासी मोती मौर्या है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंतर जनपदीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed