{"_id":"5c5489a5bdec2208b000f4d9","slug":"161549044133-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बहाने को लेकर हुई कहासुनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी बहाने को लेकर हुई कहासुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पलिवार गांव में गुरुवार की देर रात पानी बहाने को लेकर को दो पक्षों में कहासुनी के बीच फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है। इस मामले में पीड़ित शिवकरन ने थाना में तहरीर दी है।
पलिवार गांव में पानी बहाने को लेकर रात में औरतों के बीच कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मामला शांत हो गया था। पीड़ित शिवकरन राम का आरोप है कि पड़ोसी तीन बदमाशों के साथ रात लगभग 12 बजे बोलेरो से हमारे घर के पास आकर गाली देने लगे और तमंचे से फायरिंग की। इसके बाद डायल-100 पर फोन किया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश बोलेरो से फरार हो गए। रात में ही डायल-100 पुलिस के साथ शिवकरन थाने पहुंचे और फायरिंग की घटना का जिक्र कर जान-माल की सुरक्षा के लिए लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष जयचंद भारती का कहना है कि तहरीर मिली है जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।