{"_id":"5c02c226bdec2241af665cdb","slug":"161543684646-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की रिपोर्ट पर बेटा को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां की रिपोर्ट पर बेटा को भेजा जेल
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। मां ने बेरहमी से मारने-पीटने वाले बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर बेटे को चालान कर दिया। बड़ा बेटा इस बात के लिए मां को पीटता था कि वह छोटे भाई के साथ क्यों रहती है ? विवाद और पिटाई से क्षुब्ध हो मां ने बेटे के खिलाफ थाना में तहरीर दी थी।
थाना क्षेत्र के बहुरा गांव निवासी शिवकुमारी देवी के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा किशन आए दिन किसी न किसी बात पर मां से विवाद करते हुए उसे मारता-पीटता था। इससे आजिज आकर मां अपने छोटे बेटे के साथ रहने लगी। बड़ा बेटा बार-बार मां पर इस बात के लिए दबाव बना रहा था कि वह उसके साथ रहे। लेकिन मां जाने को तैयार नहीं हो रही थी। इसे लेकर वह आए दिन मां की पिटाई करता था। मां पहले इसकी सूचना पुलिस को नहीं देती थी, ताकि उसका बेटा मुसीबत में फंस जाएगा। शनिवार की रात बेटे ने मां की जमकर पिटाई की। इससे क्षुब्ध होकर मां ने इसकी सूचना 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस किशन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मां शिवकुमारी देवी की तहरीर पर उसके बेटे किशन नाविक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसका चालान कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।