फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल

पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल

Fri, 25 May 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा ईदगाव के पास गुरुवार की शाम टायर बर्स्ट होने से अ नियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

हुसैनपुर गांव निवासी सीताराम सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह (25) शादी का निमंत्रण कार्ड बांट कर घर लौट रहा था। इसी दौरान भुड़कुड़ा गांव के ईदगाह के पास शाम को करीब चार बजे अचानक बाइक का टायर बर्स्ट हो गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। वीरभानपुर गांव से की ओर से भुड़कुड़ा थाना की ओर वापस आ रहे डायल 100 पुलिस वाहन में सवार पुलिस कर्मियों की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल वाहन को रोक दिया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed