{"_id":"5afdbe044f1c1bd7408b6069","slug":"161526578692-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार हुए कई चालक और खलासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी के शिकार हुए कई चालक और खलासी
Updated Thu, 17 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र से सटे चंदौली जनपद के कंदवा थाना अंतर्गत तलाशपुर गांव के पास एनएच-97 (24) के किनारे स्थित ढाबे पर बुधवार की रात कई ट्रक चालक और खलासी जहरखुरानी के शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने चालकों तथा खलासी को स्थानीय नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बुधवार की रात कई ट्रकों के चालक अपने वाहनों को लेकर ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना खा कर सभी अपने वाहनों में सो गए। सुबह सभी अपने वाहनों में अचेत पाये गए। गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे होश में आये ट्रक खलासी प्रमोद ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे उसने तलाशपुर गांव के पास ढाबा पर खाना खाया और बिहार के डेहरी बालू लाने के लिए ट्रक के केबिन में बैठा। इसी बीच कुछ ही देर में अचेत हो गया। ट्रक चालक श्यामजीत ने रात में खाना नहीं खाया जिससे वह अचेत नहीं हुआ। उसने बताया कि गुरुवार की सुबह वह ट्रक से उतरा और अन्य साथियों को उठाने लगा, लेकिन कोई नहीं उठा। तब सोये लोगों के मुंह पर पानी फेंका, फिर भी कोई असर नहीं हुआ। कुछ देरी बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और पेट में दर्द के साथ सभी उल्टी करने लगे। सूचना पर पहुंची कंदवा पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अचेत होने वालों में ट्रक चालक राजकिशोर (25), श्यामजीत यादव, जयहिंद, नरेंद्र (30), लक्ष्मण यादव तथा खलासी प्रमोद (20), हरेंद्र एवं कन्हैया यादव शामिल हैं। सभी का उपचार नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। एक ट्रक चालक नरेंद्र ने बताया कि पांच ट्रक चौबेपुर से डेहरी बालू लाने जा रहा थे, लेकिन सकलडीहा में जाम लगने के कारण धीना से महुजी और फिर एनएच 97(24) से होते हुए तलाशपुर ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके। बुधवार की सुबह एक ट्रक चालक को बेहोश कर 50 हजार नगद एवं मोबाइल फोन लूट लिया गया था। हालांकि ट्रक चालक कैसे अचेत हुए या इसके पीछे कोई और राज है, यह तो पुलिस की जांच-पड़ताल में ही पता चलेगा। पुलिस का कहना है कि घटना चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र में हुई है इसलिए मामले की जांच वहीं की पुलिस करेगी। यह पता नहीं चल पा रहा है कि ढाबे के खाना में कोई गड़बड़ी थी या यह किसी साजिश का परिणाम था।