फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर का एक कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव निवासी धनंजय राजभर (25) को देर रात किसी परिचित ने मोबाइल पर फोन कर बाहर बुलाया। युवक के बाहर आते ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने लक्ष्य कर गोली चला दी। इस घटना में एक गोली धनंजय के कूल्हे में जा लगी और वह गिरकर चिल्लाने और छटपटाने लगा। जैसे ही बदमाश अभी रिवाल्वर से दूसरी गोली चलाते ग्रामीण और परिजन घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों और परिजनों को आता देख बदमाश वहां से फरार हो गए। परिजन और ग्रामीण ने इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक कारतूस और घायल का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। ग्रामीण इस घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीओ मुहम्मदाबाद अनिल राय ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट को मंगाया गया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed