फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवकों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल

युवकों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल

Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मुहल्ले में शनिवार की देर शाम कुछ युवकों ने एक अधेड़ को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की जानकारी जब घायल युवक के परिजनों और मुहल्ला वासियों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अधेड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एहतियात के तौर पर हरपुर मुहल्ला में पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 28 जुलाई को दो मुहल्ले के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला सुलझा दिया था। देर शाम दुरहिया पर दोनों मुहल्ले के युवकों के एक बार फिर से आमने-सामने होने पर कहासुनी होने लगी। सुभानटोली के कुछ युवकों ने हरपुर के युवकों की पिटाई कर दी और भाग निकले। हरपुर के युवक जब वापस घर लौट रहे थे तभी उनकी नजर वकार (52) पर पड़ी। किसी ने बता दिया कि वकार मारपीट में शामिल युवक के पिता हैं। बस इतना सुनते ही युवक वकार अहमद पर टूट पड़े और मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही उस मुहल्ला के लोग और अधेड़ के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को इलाज के लिए पीएचसी पर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शांति व्यवस्था के मद्देनजर हरपुर मुहल्ला में एक उपनिरीक्षक और चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी राजाराम ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed