फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मैजिक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

मैजिक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैजिक की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास रविवार की देर रात एक मैजिक चालक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्त में घायल राजमिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

देवरी बारी उर्फ नवपुरवा गांव निवासी परशुराम चौहान का पुत्र मोती चौहान (50) राजमिस्त्री का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की रात साइकिल से जखनिया की तरफ से जलालाबाद होते हुए घर आ रहा था। इसी दौरान करीब दस बजे शहीद चौक के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मैजिक साइकिल में टक्कर मारते हुए फरार हो गई, जिससे मोती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल को देवा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए और घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद परिवार के लोग वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय देर रात रास्ते में घायल की मौत हो गई। सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को ढांढस बंधाने में जुट गए। पत्नी कमली देवी रो-रोकर बेहाल थी। लोगों द्वारा लाख सांत्वना देने के बाद भी उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मोती की मौत के बाद परिवार के सामने पेट भरने का संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी कमली देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरप्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed