फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पेड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत, दो घायल

पेड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत, दो घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से बाइक टकराने से एक युवक की मौत, दो घायल
सेवराई/बारा। गहमर थाना क्षेत्र के करहिया में स्थित यूनियन बैंक के पास रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकराई गई। इस दुर्घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी हेशाम वहीद (30) अपने चचेरे भाई हेशाम उमर (26) और भतीजा गानिम रजा (22) बाइक से किसी कार्य से बारा आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार बाइक करहिया गांव में स्थित यूनियन बैंक के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई गई। इस दुर्घटना में गानिम रजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेशाम वहीद और हेशाम उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डाक्टरों के न रहने से निराश हुए परिजन
सेवराई। हेशाम वहीद और हेशाम उमर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए थे, लेकिन रविवार के चलते सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे। सिर्फ एक फार्मासिस्ट मौजूद थे, जिसने घायलों की मरहम-पट्टी की। डाक्टर के न रहने से परिजनों को निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed