{"_id":"5ceec34cbdec2207315b702a","slug":"15591514841-ghazipur-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सर्राफा की दुकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित एक सर्राफ की दुकान में दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार को सोते समय एक लाख पांच हजार का सोने और चांदी का आभूषण गायब कर निकल गए। पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर दिए जाने पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मरदह बाजार निवासी घनश्याम सेठ की मकान में ही सर्राफ और बर्तन की दुकान है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह खाना खाने के बाद दुकान में आराम कर रहे थे। इसी बीच उनकी आंख लग गई। इस दौरान किसी समय अज्ञात चोर दुकान में पहुंचे और तिजोरी खोलकर उसमें रखा एक किलो 500 ग्राम चांदी के नए और पुराने आभूषण तथा 15 ग्राम सोना का जेवरात लेकर चंपत हो गए। घनश्याम की पत्नी जब दुकान पर पहुंची और तिजोरी खुला देखा तो अपने पति को जगाया। तिजोरी से गायब जेवरात देख घनश्याम से होश उड़ गए। जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने आसपास से संदिग्ध लोगों की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित घनश्याम ने बताया कि चोर 60000 हजार की कीमत का एक किलो 500 ग्राम नए और पुराने चांदी के जेवरात और 45000 कीमत का 15 ग्राम सोने का जेवरात अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।