फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दारोगा ने मारपीट कर युवक की उंगली तोड़ी

दारोगा ने मारपीट कर युवक की उंगली तोड़ी

Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दारोगा ने मारपीट कर युवक की उंगली तोड़ी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर लठिया गांव निवासी एक युवक ने क्षेत्राधिकारी को पत्रक देकर कोतवाली के उपनिरीक्षक की शिकायत की। आरोप लगाया कि मोबाइल चोरी के मामले में पूछताछ दौरान उप निरीक्षक ने उसे मारपीट कर बाए हाथ की आखिरी उंगली तो तोड़ दिया। क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शाहपुर लठिया गांव निवासी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र के हेतिमापुर गांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। बीते 25 मई को कस्बा बाजार की एक महिला के घर सुबह करीब 9 बजे महिला की माता के इलाज के लिए गया था। इलाज करने के बाद वह वापस हास्पिटल चला आया। अगले दिन भोर में महिला ने फोन कर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया। इस पर पुलिस ने उसे थाने में बुलाया। कोतवाल दिलीप सिंह मुझसे पूछताछ करने के बाद बैठने को कहा और कहीं चले गए। शाम के समय एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव कोतवाली पहुंचे और पूछताछ करने के दौरान गालियां देते हुए डंडे से पिटाई करना शुरु कर दिया। जबकि मैं बार-बार एसएसआई से कहता रहा कि जिस वक्त की घटना महिला बता रही है, उस वक्त मैं हास्पिटल में था। जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। आप चाहे तो उसका फुटेज देख लें। महिला के गायब मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दीजिए ताकि पता लग जाए कि वह किसके पास है। बावजूद इसके एसएसआई ने मेरी एक न सुनी और मारपीट कर बाए हाथ की कानी उंगली तो तोड़ दिया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे जिला चिकित्सालय में तैनात डा. तपीस कुमार ने मुझे कोतवाली से छुड़ाकर अपने साथ लाए। इस संबंध में सीओ कूलभूषण ओझा ने कहा कि पीड़ित युवक राहुल ने मंगलवार को मामले की शिकायत की है। मामला गंभीर है। इसकी जांच मेरे द्वारा स्वयं की जा रही है। जांच में यदि उपनिरिक्षक दोषी पाए जाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed