{"_id":"5ceec16abdec22074618bb06","slug":"155915100114-ghazipur-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लापता युवक और किशोरी का शव रेलवे लाइन पर मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर से लापता युवक और किशोरी का शव रेलवे लाइन पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी एक युवक और एक किशोरी मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हो गए थे। बुधवार की सुबह दोनों का शव बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के पास मिला। वहां की जीआरपी की सूचना पर दोनों परिवार के लोग बिहार के लिए रवाना हो गए।
मालूम हो कि क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित एक कालोनी निवासी युवक (21) और यहीं की किशोरी (16) मंगलवार की दोपहर घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। जब दोनों देर शाम घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और दोनों की खोजबीन शुरु कर दी। पूरी रात दोनों के परिवार के लोग उनके घर आने का इंतजार करते रहे। बुधवार की सुबह तक नहीं लौटने पर लापता होने की जानकारी पुलिस को देने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच दोनों के परिजनों के मोबाइल पर बिहार प्रांत के आरा जीआरपी द्वारा युवक और किशोरी के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना दी गई। इससे दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में आरा के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी आरा राजनाथ सिंह ने बताया कि अप लाइन रेलवे ट्रैक पर कोलिवर और आरा रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 582/9-10 के बीच एक युवक और एक किशोरी का शव सुबह छह बजे मिला है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक गिर रहा था और उसे बचाने में दूसरा भी साथ में गिर गया होगा, जिससे ट्रेन की जद में आने से दोनों की मौत हो गई होगी। शायद यह दोनों रेलवे लाइन के किनारे थे या फिर ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर कहीं जा रहे थे। मृतकों के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिवार के लोग आनन-फानन में आरा के लिए रवाना हो गए