फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से 24 हजार खाली बोरे जलकर नष्ट

आग से 24 हजार खाली बोरे जलकर नष्ट

Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग से 24 हजार खाली बोरे जलकर नष्ट
दुल्लहपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धुपुर स्थित हरिबंश गुप्ता के गोदाम में मंगलवार की रात विद्युत शार्ट- सर्किट से आग लगने से गोदाम में रखे करीब 24 हजार खाली बोरे जलकर राख हो गए। इसके साथ ही वहां रखा पांच हार्स पावर का एक मोटर भी जल गया।
विज्ञापन

इलाके के बद्धूपुर नहर के पास हरिबंश गुप्ता का राइस मिल है, जो अब बंद चल रहा है। इसका उपयोग अब गोदाम के रूप में किया जाता है। इसमें धान खरीदने के लिए एफसीआई का 24 हजार खाली बोरे रखे हुए थे। इन बोरों को एफसीआई को वापस भेजना था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे गोदाम में बिजली के तार से शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई । आग लगने की सूचना वहां सो रहे मजदूरों ने मोबाइल फोन के जरिये गोदाम मालिक को दिया । इधर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई तथा आग बुझाने में जुट गयी। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड तथा बिरनों पुलिस को भी दी गयी। दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची तब तक सभी बोरे जलकर राख हो चुके थे। आग से छत की दीवारें भी जगह- जगह से फट गई थी और दरार पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed