फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गुस्से की आग में हुआ रिश्ते का खून

गुस्से की आग में हुआ रिश्ते का खून

Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गुस्से की आग में हुआ रिश्ते का खून
सैदपुर। सोमवार की सुबह नपं के वार्ड नंबर दो में गुस्से की आग में रिश्ते का खून हो गया। पति रामबचन राम द्वारा पत्नी नीलम की फावड़े से वार कर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ देर बाद वह मौके से फरार हो गया। आखिर ऐसा उसने क्यों किया, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

घटना से तरवनिया वार्ड नंबर-दो अम्बेडकर नगर के लोग आहत हैं। लोग आपस में बात कर रहे थे कि गुस्सा अक्ल को खा जाता है। गुस्से में लिया गया फैसला कभी भी सही नहीं होता। छोटे-छोटे विवादों को मिल-बैठकर हल करने के बजाय आक्रोश में लोग रिश्ते का खून कर दे रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया रामबचन ने। शादी के मंडप में जिस पत्नी के साथ सात फेरे लिए और सात जन्मों तक उसके साथ रहने की कसमें खाई, उसी पत्नी का खुद खून कर उसके कत्ल का आरोपी बन गया। इतना ही नहीं अपने इस आपराधिक कृत्य से माता-पिता को भी दहेज हत्या का आरोपी बना दिया। लोंगों ने बताया कि उक्त परिवार वार्ड का निर्धन परिवार है। मेहनत - मजदूरी करके दो वक्त का किसी तरह भोजन जुटाता है। मृतक नीलम के 68 वर्षीय श्वसुर के पास खेती-बारी बिल्कुल नहीं है। बाप-बेटा रोज दिहाड़ी मजदूरी कर शाम को घर आते थे। इसके बाद घर का चूल्हा जलता था। सरपत की टूटी मड़ई है। पिछले वर्षों में पूर्व चैयरमैन ने निर्धन आवास देकर सिर पर छत की व्यवस्था किया था। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर रामबचन ने पत्नी की हत्या की है। उसकी इस नासमझी ने परिवार को पूरी तरह से बिखेरकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed