फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दबंगों ने युवक को पीटा, बाइक तोड़ी

दबंगों ने युवक को पीटा, बाइक तोड़ी

Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने युवक को पीटा, बाइक तोड़ी
दिलदारनगर। निरहू के पूरा गांव के युवकों ने मिर्चा गांव के एक युवक को शनिवार की सुबह नहर पुलिया के पास मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर से उसकी बाइक को भी कूंच दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों गांवों से सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद एवं आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे बीते दिनों क्रिकेट के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। एक पखवारा पहले मिर्चा गांव के बाहर स्थित मैदान में निरहू का पुरा और मिर्चा गांव के बीच क्रिकेट मैच हुआ था। खेल के दौरान दोनों टीमों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। मिर्चा गांव निवासी सलामतुल्ला खां का बेटा इमरान खां (25) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपने भांजे को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक से बारा जा रहा था। निरहू का पूरा गांव के पास नहर पुलिया पर बैठे युवकों ने इमरान खां को रोक लिया और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटना से आक्रोशित मिर्चा गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर खेल मैदान पर पहुंच गए। दो गांवों के लोगों के आमने-सामने आने की खबर मिलने पर जमानियां, गहमर एवं नगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने लोगों को समझाते हुए आश्वासन कर दिया कि मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसी बीच जमानिया उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य एवं सीओ कुलभूषण ओझा भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल इमरान को पुलिस ने मेडिकल के लिए भदौरा भेजा। इस संबंध में सीओ ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान बीते दिनों हुए विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित इमरान की तहरीर पर सात नामजद एवं आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed