फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोर गिरफ्तार
मरदह। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग में बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर ली। उनके पास से एक तमंचा एवं कारतूस के साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद किया। थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए कासिमाबाद के क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर बाइक चोर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थानाध्यक्ष मरदह शैलेश सिंह यादव हमराहियों के साथ मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे महाहर धाम चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए कासिमाबाद की तरफ आ रहे हैं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी कर रोक लिया। तलाशी में एक युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। बाइक के संबंध में पूछताछ किया तो पता चला कि वह चोरी की है। बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बड़ेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर निवासी विशाल, नोनहरा थाना के मुबारकपुर नेत निवासी रवि उर्फ रविभूषण और सदर कोतवाली क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी हरिओम कश्यप हैं। इसके अलावा इनकी निशानदेही पर दो अन्य चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। अभियुक्तों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों के साथ ही आजमगढ़ थाना में आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त शातिर बाइक चोर हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सरयू नारायण तिवारी, जयप्रकाश सिंह, कांस्टेबल सुभाषचंद्र त्रिपाठी, विकास मिश्रा, रामजीत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed