फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   22 जिलों में भेजे जाएंगे 2500 पुलिस कर्मी

22 जिलों में भेजे जाएंगे 2500 पुलिस कर्मी

Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
22 जिलों में भेजे जाएंगे 2500 पुलिस कर्मी
गाजीपुर। पुलिस लाइन में पुलिस सीधी भर्ती मेडिकल होने के बाद मंगलवार को करीब 25सौ चयनित अभ्यर्थी पुलिस की ट्रेनिंग करने के लिए विभिन्न जनपदों के लिए रवाना हुए। कागज-पत्र तैयार किए जाने से पुलिस लाइन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

2015 की पुलिस की सीधी भर्ती के तहत पुलिस लाइन में करीब 15 दिनों से अभ्यर्थियों के मेडिकल की प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी हृदयानंद सिंह की देखरेख में चला। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य प्रक्रिया जारी की गई। सोमवार को पूरे दिन और रात चयनित अभ्यर्थियों का कागज-पत्र जमा करने का कार्य चलता, जो मगंलवार को दिन में 12 बजे तक जारी रहा। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला सहित अन्य पुलिस इस कार्य में पूरी रात लगे रहे। मंगलवार की सुबह 25 सौ चयनित अभ्यर्थियों में 360 महिलाओं 20 जिलों में तथा शेष पुरुषों 22 जिलों में ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी पूर्वक और मेहनत से कार्य करने को कहते हुए कहा कि संबंधित जिले में पहुंचने के बाद इसकी सूचना पुलिस लाइन में कंट्रोल को दे। इस कार्य की वजह से सोमवार की पूरी रात पुलिस लाइन परिसर अभ्यर्थियों से गुलजार रहा और अधिकारी परेशान रहे। चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित जिलों के लिए रवाना हो जाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed