फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत
कठवामोड़। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवामोड़ पुल के पास बाइक सवार तीन किशोर अनियंत्रित हो गिर पड़े। तभी एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के चाचा ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुघर्टना में मृत युवक हेलमेट नहीं लगाया था। इलाके के पारा गांव निवासी नारायण यादव का पुत्र अजेश कुमार (16), अशोक राम का पुत्र अमान (12) और सुदामा राम पुत्र विवेक कुमार (8) बाइक से परीक्षा देने के लिए सोमवार की सुबह एएमएच इंटर कॉलेज में आ रहे थे। बाइक अजेश चला रहा था। कठवामोड़ के करीब पहुंचते ही अजेश ब्रेकर से बचने के लिए बाइक को मिट्टी की पटरी पर उतार दिया। वह जैसे ही बाइक को सड़क पर चढ़ा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। अमान और विवेक पटरी की तरफ गिरे, जबकि अजेश सड़क की तरफ गिर पड़ा। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने घायल के परिजनों को सूचना देने के बाद घायल को जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रास्ते में ही अजेश की मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कठवामोड़-कासिमाबाद मार्ग पर पारा चट्टी पर दिन में तीन बजे जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर एक घंटा बाद चार बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक के चाचा रामाश्रय राम ने तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



ब्रेकर बन गया अजेश के मौत का कारण
कठवामोड़। अजेश की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के महिला-पुरुष भी मौके पर पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। अजेश की मौत का खौफ बाल-बाल बचने वाले उसी बाइक पर सवार अमान और विवेक की आंखों में दिखाई दे रहा था। दोनों ने बताया कि कठवामोड़ के पुल से थोड़ा पहले बनाया ब्रेकर काफी ऊंचा है। उससे बचने के लिए अजेश ने बाइक को कच्ची पटरी पर उतारा था। ब्रेकर पार करने के बाद पटरी कुछ ऊंची सड़क पर बाइक चढ़ाते समय हम लोग गिर पड़े। अजेश सड़क की तरफ गिर गया और आ रहे ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर मृतक के परिवार वालों के साथ ही अन्य लोग ब्रेकर को कोसते हुए कहते रहे कि वह अजेश की मौत का कारण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed