{"_id":"5c378c0ebdec227320177e4d","slug":"141547144206-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर चलाई गई गोली, बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र पर चलाई गई गोली, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को दोपहर युवकों ने बीए के छात्र पर गोली चला दी। गोली मिस होने पर तमंचे के मुठिया से वार कर घायल कर दिया। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बभनौली निवासी राजकुमार वर्मा का पुत्र अभिनंदन वर्मा (18) मलिकपुरा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने आरोप लगाया कि वह गुरुवार को कॉलेज में था। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे पूर्व में इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र उसे महाविद्यालय से बुलाते हुए बाहर ग्राउंड में ले गया। ग्राउंड में पहले से ही दो-तीन युवक खड़े थे। उसने मेरे ऊपर तमंचा तानते हुए गोली चलाई, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद उसने तमंचे के मुठिया से सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया और साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। मेरे छात्र साथी मुझे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी लाए, जहां मेरा उपचार किया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।